Advertisement

दिल्ली से रिश्वत लेने कोटा पहुंची महिला ASI, जानें पूरा मामला

Share
Advertisement

दिल्ली पुलिस की घूसखोर महिला ASI रेखा सिंह रिश्वत की रकम लेने 500 किमी का सफर करके ट्रेन में बैठकर कोटा आई। 5-6 घंटे परिवादी के घर पर रही। इतनी शातिर थी कि उसने रिश्वत की रकम हाथ में नहीं ली। शाम को 5 बजकर 55 मिनट पर नंदा देवी एक्सप्रेस से वापस दिल्ली जाना था। उसने परिवादी से स्टेशन तक छोड़ने को कहा। दोनों साथ स्टेशन पर आए। स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी ASI ने रिश्वत नहीं ली। वो बिना रिश्वत लिए ही ट्रेन में बैठ गई। जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी। उसने 20 हजार की रिश्वत पीड़ित से ली। ACB की टीम भी अलर्ट थी। जैसे ही ASI ने रिश्वत की रकम ली। कुछ दूरी पर ही अगले स्टेशन गुड़ला पर टीम ने उसे पकड़ लिया।

Advertisement

महिला ASI को शुक्रवार को जज के आवास पर पेश किया गया। जहां से उसे 8 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया- महिला ASI रात की ट्रेन से सफर करके गुरुवार सुबह दिल्ली से कोटा पहुंची। महिला ASI के कोटा आने के बाद पीड़ित ने ACB चौकी में सम्पर्क किया। इसके बाद से टीम अलर्ट हो गई थी। पीड़ित के घर के आसपास मौजूद रही। ASI दिनभर परिवादी के गणेश नगर स्थित घर पर रही। परिवादी के घर में रुकने के बावजूद उसने पैसे नहीं लिए। घर से स्टेशन जाते समय भी रिश्वत की रकम को हाथ नहीं लगाया। इस दौरान ACB की टीम लगातार नजर रखे हुए थी।

ये था मामला

15 नवंबर 2022 को परिवादी आशीष सैनी ने कोटा ACB चौकी में शिकायत दी थी। इसमें बताया था उसकी पत्नी ने 10 सितंबर को उसके खिलाफ दिल्ली के मानसरोवर पार्क शाहदरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले में परिजनों का नाम हटाने और केस कमजोर करने की एवज में ASI रेखा सिंह 50 हजार रिश्वत की मांग कर परेशान कर रही है। 14 हजार रूपए पहले ही ले चुकी। बाकी 36 हजार की और डिमांड कर रही है। रिश्वत की रकम लेने गुरुवार को महिला ASI दिल्ली से कोटा आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें