Advertisement
State

लालू यादव सीधे…जानकारी नहीं थी… अपनी फौज बना लिए… इसमें दिक्कत क्या है- गोपाल मंडल

Share
Advertisement

Gopal Mandal to Lalu Yadav: बिहार में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. इस बार भी उन्होंने लालू यादव को लेकर अटपटा बयान दिया है। गोपाल मंडल ने कहा कि लालू जी सीधे, जानकारी न होने पर ज्यादा बच्चे पैदा कर लिए। अपनी फौज बना लिए। इसमें क्या दिक्कत है। हमारे भी चार बच्चे हैं। हो जाता है..। वहीं लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि भागलपुर सीट से हम ही चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि किस पार्टी से तो पहले बोले… ये मत पूछिए। इसके बाद बोले जेडीयू से लड़ेंगे और किससे।

Advertisement

‘हमारे भी चार बच्चे हैं…’

उन्होंने कहा कि परिवार लेकर क्या हमला करेगा। लालू जी सीधे हैं। छात्र जीवन में उनकी शादी हो गई। जानकारी ज्यादा थी नहीं तो ज्यादा बच्चे पैदा कर लिए। अपनी फौज बना ली। हमारे भी चार बच्चे हैं। दो लड़के और दो लड़कियां। क्या करें। हो जाता है…। पत्रकारों ने पूछा कि लालू ने परिवार को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। लालू ने कहा कि मां के निधन पर दाढ़ी मूंछ कटवाना चाहिए।

‘पता नहीं पीएम मोदी क्यों नहीं कटवाए बाल’

इस सवाल पर गोपाल मंडल बोले, कटवाना चाहिए। हम छोटे लोग हैं। मोदी जी बड़े लोग हैं। हो सकता है वो नहीं मानते होंगे। हिंदुओं में बाल नाखून कटाने और कपड़ा बदलने की परंपरा है। क्या कारण है पता नहीं। मोदी जी नहीं बाल कटाए पता नहीं क्यों। आरएसएस के लोग हैं। शायद नहीं मानते होंगे लेकिन हिंदूवाद तो करते हैं।

‘चुनावी टिकट पर बोले… कन्फर्म है’

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन पाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि ये मत पूछिए। कोई कुछ भी बन सकता है। लेकिन हमारे नीतीश कुमार बनेंगे। हम 40 सीट जीतेंगे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भागलपुर से कौन चुनाव लड़ेगा। इस पर गोपालमंडल बोले.. कन्फर्म है कितनी बार पूछिएगा। टिकट हमको मिलेगा। अजय मंडल को टिकट मिलने के सवाल पर बोले… उनके पक्ष में लड़ेंगे।

‘किस सिंबल पर चुनाव लड़ने की बात पर बोले ये…’

वहीं जब पत्रकारों ने कहा कि तेजस्वी यादव गोपाल मंडल को अपने पक्ष में लाने की बात कह रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि लालू यादव हम लोगों के आका हैं। पिछड़ों के मसीहा थे। बातचीत होती है। उन्होंने कहा कि हम किससे लड़ेंगे ये मत पूछिए। सिंबल मेरे पॉकेट में है। इसके बाद बोले जेडीयू से लड़ेंगे और किससे लड़ेंगे।

रिपोर्टः आलोक कुमार झा, संवाददाता, भागलपुर, बिहार

यह भी पढ़ें: J&K Bank की खस्ताहालत का जिक्र कर परिवारवाद पर पीएम मोदी का प्रहार, बोले… तोड़ दी थी बैंक की कमर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Recent Posts

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 17 मजदूरों की मौत, 18 घायल

Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़े हादसे की ख़बर है. यहां तेंदूपत्ता…

May 20, 2024

कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके- सीएम योगी

CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…

May 20, 2024

लोकतंत्र का उत्सव मनाने मतदान केंद्र पहुंचे फिल्मी सितारे, देखें झलकियां

Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…

May 20, 2024

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, खरोंच भी आई तो बीजेपी होगी जिम्मेदार- संजय सिंह, AAP

Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 20, 2024

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

This website uses cookies.