Advertisement
State

कैमूर में बाढ़ः बिजली गुल, छतों पर लोग, गाड़ियों, घरों में घुसा पानी

Share
Advertisement

Flod in Kaimur: कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड सहित पूरे इलाके में बाढ़ का कहर जारी है। मोहनिया पावर ग्रिड जलमग्न हो जाने से 12 घंटे से बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित है। कैमूर जिले से होकर गुजरने वाली दुर्गावती नदी का जलस्तर बुधवार रात से तेजी से बढ़ने लगा। इसका नतीजा मोहनिया नगर सहित आसपास के कई गांव जलमग्न हो गए। लोग अपने घरों की छतों पर आश्रय लेने को मजबूर हो गए।

Advertisement

Flod in Kaimur: लोगों ने कहा पहले नहीं देखे ऐसे हालात

जिला मुख्यालय को एनएच 2 से जोड़ने वाले मुख्य पथ पर भी बाढ़ का पानी आ गया है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी बाढ़ की स्थिति पहले नहीं देखी। पानी लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ के पानी में डूबी लग्जरी गाड़ियों के मालिकों ने बताया की यहां तक कभी पानी नहीं आया। हमलोग रात को गाड़ी खड़ी करके चले गए और वापस आए तो देखा की गाड़ी पूरी तरह पानी में डूब गई है।

Flod in Kaimur: जल्द दिलाई जाएगी बाढ़ के पानी से निजातः सुधांशु

कार्यपालक पदाधिकारी मोहनिया नगर पंचायत के सुधांशु कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन से सफाई कराई जा रही है। जल्द ही पानी निकासी करा ली जाएगी। बाढ़ के इस पानी से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

पानी निकासी के बाद ही विद्युत आपूर्ति संभवः एसबीओ

बिजली विभाग के एसबीओ उमाकांत प्रकाश ने बताया की पंप सेट के जरिए बिजली घर से पानी निकासी कराई जा रही है। जब तक पानी निकासी नहीं होती तब तक बिजली शुरू नहीं कराई जा सकती। हमलोग लगे हुए हैं।

रिपोर्टः प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार

ये भी पढ़ें: रुपये डबल और केमिकल से सोना बनाने का लालच देने वाले ठग गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

Speaker election: स्पीकर चुनाव में मतदान नहीं कर पाऐंगे 7 सांसद, जानें किसे होगा नुकसान

Speaker election: जब सरकार और विपक्ष में ठनी तो ऐसी ठनी की हमेशा निर्विरोध चुने…

June 26, 2024

इंडी गठबंधन की बैठक : राहुल गांधी चुने गए लोकसभा में नेता विपक्ष

Rahul Gandhi : मंगलवार को इंडी घटक दलों की बैठक में राहुल गांधी को संसद…

June 25, 2024

Asaduddin Owaisi Statement: टी राजा ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा – ‘यहां की राजनीति…’,

Asaduddin Owaisi Statement: 18 वीं लोकसभा का सत्र चल रहा है। नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ…

June 25, 2024

टैक्स बढ़ाने पर केन्या में हिंसक प्रदर्शन, संसद के एक हिस्से को किया आग के हवाले, 10 की मौत

Protest in Kenya: केन्या में टैक्स बढ़ाने वाले फाइनेंस बिल का विरोध किया गया. इस…

June 25, 2024

Pappu Yadav :  ‘छह बार का सांसद हूं, आप मुझे सिखाएंगे, आप कृपा पर जीते होंगे, मैं निर्दलीय जीता हूं’

Pappu Yadav in Sansad: संसद में इस बार विपक्ष मजबूत है. पिछले बार के मुकाबले…

June 25, 2024

Congress Whip: कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कहा – “सदन में रहें उपस्थित”

Congress Whip: 18 वीं लोकसभा का सत्र चल रहा है। कल लोकसभा अध्यक्ष पद का…

June 25, 2024

This website uses cookies.