Advertisement
State

मछली खाओ, ईनाम पाओ प्रतियोगिताः आधे घंटे में चट की 50 किलो मछली

Share
Advertisement

Fish Eating Competition: केवल आधा घंटा और पचास किलो मछली खत्म। ये नजारा देखने को मिला बिहार की राजधानी पटना में। यहां, मछली खाओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम आयोजन बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड की तरफ से किया गया था। इस दौरान बीजेपी नेता हरि सहनी ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने जेडीयू पर निशाना साधा।

Advertisement

Fish Eating Competition: कुमार गौतम प्रथम, अमित कुमार द्वितीय विजेता

इस आयोजन में 100 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। प्रथम विजेता कुमार गौतम, द्वितीय विजेता अमित कुमार और तृतीय विजेता शैलेष कुमार रहे। विजेताओं को क्रमशः 5100, 3100, 1100 की राशि की मछली कूपन ईनाम के रूप में दी गई। जबकि अन्य विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

राज्य में खपत के सापेक्ष कम है मछली उत्पादन- हरी सहनी

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10 लाख मीट्रिक टन मछली की खपत है। उत्पादन आठ लाख मैट्रिक टन ही है यानी करीब दो लाख मैट्रिक टन का गैप है। जिसकी भरपाई आंध्र प्रदेश से मछली मंगा कर की जाती है। इसके एवज में करीब 4000 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता है।

सरकार पर मछली पालन को बढ़ावा न देने का आरोप

वह बोले, अगर वर्तमान सरकार प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा देती है तो प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। वहीं उन्होंने जेडीयू में फूट वाली बात पर कहा कि यह बात जनता ने कही तो बीजेपी ने कही। रत्नेश सदा के विवादित बयान पर बोले यह जेडीयू में फूट के ही लक्षण हैं। उन्होंने पूछा आखिर जेडीयू के कार्यक्रम में ललन सिंह का फोटो क्यों नहीं लगाया गया। नित्यानंद राय सही कह रहे थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: हिंदी-ऊर्दू स्कूलों के लिए अलग-अलग छुट्टी का कलैंडर क्यों- सुशील मोदी

Recent Posts

Advertisement

Hathras: हाथरस हादसे में सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से गुहार, अधिकारियों के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग

Hathras: हाथरस भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्रवाई की मांग…

July 3, 2024

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

This website uses cookies.