Advertisement
State

Eid 2024: ईद पर टीले वाली मस्जिद पहुंचे अखिलेश यादव, सर्व धर्म सम भाव का दिया संदेश

Share
Advertisement

Eid 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी को आज ईद-उल-फितर की बधाई दी है। उन्होंने प्रातः राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में जाकर मुस्लिम उलेमाओं, मौलवियों और हजारों की तादाद में मौजूद नमाजियों का अभिवादन किया। ईदगाह में पहुंचते ही एकत्र जनसमुदाय ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

Advertisement

पूरी दुनिया में मनाई जाती है ईद

अखिलेश यादव ने ईदगाह में अपने सम्बोधन में कहा कि ईद हिन्दुस्तान सहित पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस दिन सभी एक दूसरे से मिलते हैं। हमारे समाज की खूबसूरती इसी में है कि हम हर त्योहार मिलजुल कर मनाते है। हिन्दू-मुसलमान भाईचारा की यह मिसाल है। सर्वधर्मसमभाव हमारी संस्कृति का अंग है।

अखिलेश यादव की तरक्की के लिए दुआ

ईदगाह में अखिलेश यादव के पहुंचने पर इमाम ए ईदगाह मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। यादव ने उन्हें मुबारकबाद दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, विधायक एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा तथा महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी भी उनके साथ रहे।अखिलेश यादव टीले वाली मस्जिद भी गए। टीलेवाली मस्जिद के इमाम साहब ने अखिलेश यादव का इस्तकबाल किया और उनकी तरक्की के लिए दुआ की।

कल से ही ईद की चहल पहल हो गई थी शुरू

वैसे लखनऊ में तो कल से ही ईद की चहल पहल शुरू हो गई थी। ईद उल फितर की पूर्व संध्या पर अखिलेश यादव ने गोलागंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरूल हसन ‘चांद‘, शीशमहल में मसूद अब्दुल्ला और सज्जाद बाग में पूर्व अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मोहम्मद एबाद के आवास पर जाकर उन्हें ईद की बधाई दी। उनके साथ राजेन्द्र चौधरी भी रहे।

अखिलेश यादव का जगह-जगह किया गया स्वागत

अखिलेश यादव का ईदगाह जाते समय और वापस लौटते समय स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह स्वागत किया। अखिलेश यादव ने उन सभी को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद दी। जहां-जहां जिस सड़क से अखिलेश यादव का काफिला गुजरा सैकड़ों लोगों ने उनका अभिवादन किया। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि जनता इस बार चुनाव लड़ रही है। आज हमारे देश की स्थिति क्या है? पर कैपिटा इन्कम क्या है? डालर की तुलना में रूपया कहां खड़ा है? दुनिया से कितना निवेश भारत आ रहा है? बेरोजगारी स्तर क्या है? इन सभी सवालों पर इस बार जनता वोट डालने जा रही है।

यह भी पढ़ें: Eid 2024: खाने और खिलाने का त्योहार है ईद, अमन व चैन के साथ संपन्न कराई गई नमाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.