Advertisement

2025 तक साफ होंगी यमुना मैया, दिल्ली सरकार ने शुरू किया ‘I Love Yamuna’ कैंपेन

Share
Advertisement

दिल्ली सरकार यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने बुधवार (17 मई) को ‘आई लव यमुना’ कैंपेन की शुरूआत की, जिसका उद्देश्य जल्द से जल्द यमुना नदी को साफ और स्वच्छ बनाना है। इस मौके पर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के आईटीओ स्थित छठ घाट से ‘आई लव यमुना’ कैंपेन का शुभारंभ किया।

Advertisement

आपको बता दें कि इस कैंपेन में वन विभाग एवं इको क्लब पर्यावरण विभाग की सहभागिता होगी। आज हम सब लोग यहां यमुना मैया के प्रति अपने प्यार को और उसके साथ-साथ अपने अंदर के दृढनिश्चय को मजबूत करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान गोपाल राय ने यमुना मैया की जय के नारे लगाए।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के आईटीओ स्थित छठ घाट से आज आई लव यमुना कैंपेन की शुरुआत की जा रही है, जिसका प्रमुख उद्देश्य दिल्ली के लोगों को यमुना नदी से सीधा जोड़ना और यमुना नदी की स्वच्छता और साफ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को तेज़ करना है। इस कैंपेन में दिल्ली के इको क्लब पर्यावरण विभाग और वन विभाग की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक यमुना को पूरी तरीके से साफ स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए।

गोपाल राय ने किया ट्वीट

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ‘वन विभाग एवं इको क्लब पर्यावरण विभाग द्वारा यमुना की सफाई के मद्देनजर जनजागरूकता अभियान के तहत ‘I Love Yamuna’ कैम्पेन की शुरुआत। दिल्ली के बच्चों, शिक्षकों, इको क्लब मेंबर्स ने यमुना को स्वच्छ करने एवं अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।’

ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार की ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ योजना के तहत 2,200 से अधिक कमरों का रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *