Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों बारिश की संभावना, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

Today Weather Update
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के तमाम इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते भीषण ठंड़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों हुई झमाझम वर्षा से वायु प्रदूषण में राहत तो दी, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने कल मध्यम से घने कोहरे छाए रहने और येलो अलर्ट जारी किया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि आईएमडी इन राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड के चलते आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।
मालूम हो कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के होने के कारण उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना जिसके कारण जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। आपको बता दें कि इस विक्षोभ की वजह से ही (Delhi NCR) राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही है जिससे इन राज्यों में ठंड और बढ़ गई है।
वहीं मौसम विभाग की माने तो आज भी दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने और कई क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों ने सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल चलने और बादल छाए रहने की पूर्वानुमान जताया है।