Advertisement

रविवार को दिल्ली में पहुंचा 49 डिग्री तक तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share
Advertisement

Delhi Maximum Temperature: देश की राजधानी दिल्ली में आज गर्मी ने तो मानो सबको जला ही डाला हो। राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी ने तो अपना कहर ढहा ही रखा है। उसके साथ आज दिल्ली के आसमान से मानो आग ही बरसता पाया गया है। आज दिल्ली के हर एक इलाकों में भीषण गर्मी के साथ लू ने भी अपना सितम अच्छे से ढहाया है। Delhi का आज Maximum Temperature 49 डिग्री तक दर्ज किया गया है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी आज तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया है। बता दें एनसीआर के केई इलाके आज सबसे ज्यादा गर्म पाए गए है। हालांकि इस भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी लोगों को दे दिया था। दिल्ली में रविवार की शाम तक औसतन तापमान केई जगहों पर 48 से 49 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

Advertisement

NCR में कहा कितना तापमान

देश की राजधानी आज सबसे ज्यादा गर्म थी। इसके कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मौसम विभाग द्वारा आज दिल्ली के इलाकों में तापमान की सूची जारी किया गया। जिसे देखकर ये कहना गलत नहीं है की दिल्ली के आसमान से आज आग बरस रहा था। बता दें दिल्ली के मुंगेशपुर में सबसे अधिक पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारा 48.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि जफरपुर में 47.5 डिग्री और पीतमपुरा में तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में इस साल का अबतक का सबसे अधिक तापमान रहने वाला ये दिन रहा।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दिल्ली का आज तापमान राजस्थान के केई जिलों के तापमान से भी अधिक रहा। फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी और लू से अभी कुछ दिन दिल्ली और एनसीआर के लोगों को आराम नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें