Advertisement

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात!  टक्कर मार बाइक सवार को 3 KM  तक दौड़ाया

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली से हिट एंड रन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग-टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर से एक लड़का कार से दूर जा गिरा तो वहीं दूसरा लड़का कार की छत पर आ गिरा। कार सवारों ने कार नहीं रोकी बल्कि कार को दौड़ाते रहे।

Advertisement

ये पूरी वारदात देखने वाले चश्मदीद गवाह मोहम्मद बिलाल ने अपनी स्कूटी से कार का पिछा किया और वीडियो भी बनाया। मोहम्मद बिलाल हॉर्न बजाता रहा लेकिन कार सवारों ने कार नहीं रोकी। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार की छत पर एक लड़का है।

करीब 3 किलोमीटर तक कार दौड़ाने के बाद कार सवारों ने लड़के को नीचे फेक दिया और भाग गए। बता दें घटना में लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। लड़के का नाम दीपांशु बताया जा रहा है उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। उसका बुआ का लड़का मुकुल गंभीर रूप से घायल है। दिल्ली पुलिस ने वारदात का केस दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ। दीपांशु  ज्वैलरी की शॉप चलाता था।  

ये भी पढ़:शरद पवार को लेकर NCP में हलचल जारी, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने इस्तीफा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *