Rahul Gandhi की संसद सदस्यता छिनने के बाद, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बुलडोजर

Delhi
Rahul Gandhi: कांग्रेस की मुश्किले खत्म होने का नाम नही ले रही है। पहले मानहानि के मामले में वायनाड से राहुल गांधी(Rahul Gandhi ) को 2 साल की सजा और फिर बीते दिन शुक्रवार को उनकी लोकसभा की संसद सदस्यता भी खत्म कर दिया गया है। इसके बाद अब दिल्ली स्थित उनके पार्टी मुख्यालय पर भी बुलडोजर पहुंच गया। आपको बता दें PWD ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन के बाहर बनी, सीढ़िया अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दी है।
अधिकारियों का ये कहना था। कि ये सीढ़ियां एमसीडी (MCD) की मंजूरी के बिना फुटपाथ वाली जगह पर बनी थी। इसी वजह से इसे अतिक्रमण मानते हुए ये कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि (DDU) मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर बीते दिन एक सर्वे कराया गया। उस दौरान ही ये पाया गया की कांग्रेस के मुख्यालय के बाहर गेट पर बन रही सीढ़िया फुटपाथ की जगह पर है। इसलिए ये कार्रवाई की गई है।
पहले भी अतिक्रमण अभियान
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाला पीडब्ल्यूडी (PWD) राजधानी में इस साल प्रस्तावित जी-20 समिट की तैयारियों के तहत अवैध ढांचों को हटाने के लिए शहर में अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहा है। बता दें दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा और आप के कार्यालय भी है। PWD पहले भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला चुका है। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यालय के बाहर बने अस्थायी कमरे को भी तोड़ा गया था।