Advertisement
Delhi NCR

ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी ने की पार्टी, नीरज चोपड़ा को चूरमा तो सिंधू को खिलाई आइसक्रीम, देखें तस्वीरें

Share
Advertisement

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics 2020) में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ आज मुलाकात की। यह मुलाकात काफी खास रहा। इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों से बातें की तो वहीं उनसे किया हुआ कुछ वायदा को भी पूरा किया।

Advertisement

हाल ही में खत्म हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ओलंपिक खेलों में भारत ने एक गोल्ड मेडल समेत कुल सात पदक जीते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा खिलाया।

तो वहीं स्टार बैडमिंडटन खिलाड़ी और टोक्‍यो में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु को किए गए वादे को पूरा करते हुए पीएम ने उन्हें आइसक्रीम पार्टी दी।

बता दें कि टोक्यो जाने से पहले पीएम मोदी ने पीवी सिंधु से बात करते हुए कहा था कि आपकी टोक्यो में सफलता के बाद मैं आपके साथ में आइसक्रीम खाऊंगा। आज इस वादे को पीएम मोदी ने पूरा कर दिया।

दूसरी ओर नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक के एक मात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

वहीं पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय कुश्ती टीम से भी बातचीत की। बता दें कि रेसलर रवि दहिया ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। वहीं बजरंग पुनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इसके साथ ही मौके पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑटोग्राफ वाली हॉकी पीएम मोदी को उपहार सामान भेंट की। भारत को ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीताकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि भारत की हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक का कोई मेडल जीता है।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs RR: केएल राहुल और हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…

April 27, 2024

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

This website uses cookies.