Advertisement
Delhi NCR

दिल्ली NCR के लोगों को झेलनी पड़ सकती है मौसम की मार, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका

Share
Advertisement

Weather Update: गुरुवार को मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ-साथ दिल्ली वासियों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने आशंका जताई हैं कि दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से उत्तर भारत में मौसम बदला हुआ है।

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले दिनों, दिल्ली के साथ उसके आस-पास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद मौसम सर्द हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर दिल्ली वासियों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।

चल सकती है तेज हवाएं

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तरप्रदेश और हरियाणा के भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

हरियाणा यूपी के इलाकों में भी बारिश की संभावना

IMD (India Meteorological Department) के मुताबिक, अगले कुछ घण्टों में हरियाणा के राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, गोहाना संभल, बहजोई, नरौरा, अतरौली, अलीगढ़, हाथरस, और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति के साथ हल्की तीव्रता वाली बारिश व बूंदा बांदी और तेज हवाएं चलेंगी। यूपी के संभल, बहजोई, नरौरा, अतरौली, अलीगढ़, हाथरस, सादाबाद , बागपत, बड़ौत के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के इलाकों में भी बारिश के आसार जाताए गए हैं। राजस्थान में भी आज मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान के कोटपुतली, पिलानी आदि इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। इसके अलावा शुक्रवार व शनिवार को तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली में आज 6:23 मिनट पर सूर्यास्त होगा।

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

This website uses cookies.