Advertisement
Delhi NCR

अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा खेल रत्न अवॉर्ड, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

Share
Advertisement

नई दिल्ली। भारत में दिए जाने वाले खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदल दिया गया है। अब इस अवॉर्ड को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है।

Advertisement

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि नागरिक काफी समय से इस बात की मांग कर रहे थे। जिसके बाद से यह फैसला लिया गया है। इस ऐलान के बाद से अब पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के नाम से जाना जाएगा।

बता दें कि एक दिन पहले ही टोक्यो में चल रहे ओलंपिक्स 2020 में भारत ने जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था। जिससे पूरा देश इस बड़ी जीत पर जश्न मना रहा है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस बारे में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!’

वहीं पीएम मोदी ने एक ओर ट्वीट किया और लिखा कि, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। खासकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’

मेजर ध्यानचंद को हॉकी का ‘जादूगर’ कहा जाता है उनका इस खेल में अविश्वसनीय योगदान रहा है। ध्यानचंद ने अपने आखिरी ओलंपिक मैच (बर्लिन 1936) में कुल 13 गोल दागे थे। इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किए, जिससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है। और इसलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है।

बता दें कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन होता है जिसे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल इसी दिन खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इस अवॉर्ड की शुरुआत साल 1991-92 में की गई थी।

Recent Posts

Advertisement

UP: सपा और कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी मौजूद- CM योगी

CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…

May 19, 2024

इंडी… अराजकता,भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन- सीएम योगी

CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…

May 19, 2024

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवभगत होती है- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…

May 19, 2024

कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ… भी नहीं मालूम- पीएम मोदी

PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…

May 19, 2024

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

This website uses cookies.