मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात आपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है कि हत्या व लुट के आरोप में आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से भाग रहा था। आपको बता दें कि आरोपी की पहचान सदर बाजार क्षेत्र निवासी अभिषेक राठी (23) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हेड कांस्टेबल संदीप को अभिषेक के बारे में सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, सदर बाजार थाने में उसके खिलाफ लूट के मामले में दर्ज हैं। साथ ही उसपर हत्यारा और रंगदारी वसूलने के भी केस दर्ज हैं।
इस सफलता पर बयान देते हुए, विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव का आधिकारिक बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने कहा, “सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक छापा मारा गया और आरोपी अभिषेक को राजेंद्र नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तीन गोलियों के साथ एक पिस्तौल बरामद की गई है।”
आपको बता दें कि स्पेशल सीपी ने ये जानकारी दी है कि अभिषेक ने 16 साल की उम्र में ख्याला और नबी करीम इलाके में एक ही दिन दो नृशंस हत्याएं की थीं। ये घटना साल 2017 की है।
अधिकारी ने ये बताया कि, ”जमानत पर रिहा होने के बाद उसने बंदूक की नोक पर सदर बाजार इलाके में डकैती की। वो पहाड़गंज और ख्याला में जेबकतरा, सट्टा रैकेट चलाने वाले, बूटलेगर जैसे कई छोटे अपराधियों से रंगदारी वसूलने में भी शामिल था। वो उपरोक्त क्षेत्रों का स्वयंभू ‘डॉन’ बन गया।”
Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…
Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…
Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…
CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…
Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…
CM Yogi in Fatehpur: 16 मई को बिंदकी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में यूपी के…
This website uses cookies.