बिना मानेसर जाए, नई लिंक रोड से Noida-Faridabad-Gurgaon यात्रा हुई तेज

Credits: google
Noida-Faridabad-Gurgaon Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai expressway) के दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन किया है। इसके बाद दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय घटकर चार घंटे से भी कम हो गया है। आपको बता दें कि पूरी तरह से तैयार होने के बाद, एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा में केवल 12 घंटों का समय लगेगा। इस बीच, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जल्द ही एक नई लिंक रोड के माध्यम से फरीदाबाद से जुड़ जाएगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ फरीदाबाद लिंक रोड (Faridabad Link Road) लगभग पूरा हो गया है। ये करीब 25 किलोमीटर लंबा है। सरकार 20 फरवरी को जनता के लिए एक्सप्रेसवे खोल सकती है। लिंक रोड से फरीदाबाद वासी सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंच सकेंगे। आपको बता दें कि सिर्फ 40 मिनट में फरीदाबाद से गुड़गांव भी पहुंचा जा सकेगा। साथ ही इस सड़क मार्ग से पलवल और गुड़गांव की दूरी केवल 25 मिनट में तय की जा सकती है। नोएडा के लोगों को भी इस सड़क निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी। यात्रियों को मंडकोला (Mandkola) से KGP और KMP से शॉर्टकट मिलेगा। इससे वो तेजी से गुड़गांव पहुंच सकेंगे।
आपको बता दें कि ये लिंक रोड DND फ्लाईओवर से शुरू होगी। ये कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) से मंडकोला होते हुए फरीदाबाद पर जाकर समाप्त होगी। इस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और ये तीसरे चरण तक पहुंच गया है।
Noida-Faridabad-Gurgaon Expressway: इन रास्तों पर भी मिलेगी राहत
इस लिंक रोड के खुल जाने के बाद, नोएडा और गुड़गांव के लोग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए सीधे जयपुर पहुंच सकेंगे। साथ ही वो पलवल-केएमपी हाईवे (Palwal-KMP highway) तक भी पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार, अभी तक फरीदाबाद से गुड़गांव पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय लगता है। अब मंडकोला से गुड़गांव पहुंचने में महज 20 मिनट का समय लगेगा।
अब नोएडा और गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोगों को मानेसर पहुंचने के लिए KMP नहीं जाना पड़ेगा। वो नई लिंक रोड के जरिए सीधे गुड़गांव पहुंच सकते हैं। राहत की बात ये है कि यात्री दौसा (Dausa) और जयपुर जाने के लिए मानेसर से भी बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पहाड़ों से कम हुई दूरी! हिमालयन एक्सप्रेसवे से Delhi to Shimla चंद घंटे दूर