MCD Election Update: 15 साल का सूखा हुआ खत्म, झाड़ू ने लहराया जीत का परचम

एक बार फिर से देश की सियासत का पारा गर्म होता दिख रहा है। चुनाव नतीजे भले ही दिल्ली में आएं हों लेकिन राजनीतिक हवा का रूख पूरे देश में पड़ रहा है। मिली जानकारी के हिसाब से आप ने भाजपा के 15 साल की राजनीतिक इमारत को खंडहर में तब्दील करने का काम किया है।
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना सुचारू रूप से चल रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक आए परिणाम में आप ने 121 सीटों पर जीत दर्ज की है,वहीं 97 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत का झंडा गाड़ा है।