Kisan Andolan : किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी है। दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच टकराव होना भी जारी है। शंभू और दातासिंह वाली सीमा पर तनाव बना हुआ है। बीते दिन बुधवार को दूसरे दिन भी किसानों व सुरक्षाबलों में कई बार झड़पें हुईं। किसानों ने जैसे ही हरियाणा में घुसने की कोशिश की, तो सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियां दागी। और उन्हें रोक दिया गया। दातासिंह वाला सीमा पर रबर की गोलियां से पांच किसान घायल हैं। सरकार व किसानों में चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तीसरे दौर की वार्ता होगी। किसानों ने बैठक तक दिल्ली मार्च रोक दिया है, लेकिन हरियाणा की सीमाओं पर 25 हजार से अधिक किसान जमे हुए हैं।
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की बैठक के लिए उन्हें सरकार की तरफ से पत्र के जरिये न्योता मिला है। किसान सरकार से टकराव नहीं चाहते और वार्ता के लिए तैयार हैं। बैठक में किसानों की तरफ से ये दोनों नेता शामिल होंगे, जबकि केंद्र की तरफ से मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में ही किसानों के साथ हुई दूसरे दौर की वार्ता में गोयल और मुंडा शामिल थे।
वहीं, किसानों के साथ तीसरे दौर की वार्ता से पहले नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें मुंडा के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ अन्य मंत्री शामिल थे। राजनाथ सिंह पहले कृषि मंत्री रह चुके हैं। बैठक में किसानों के मुद्दे पर समाधान निकालने पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें:-Viral Video: विदेश के बाद भारत भी आई यह बीमारी, पट्टा बांध कर सड़कों पर घूम रही महिला, लोगों ने किया ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”
Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…
Basti: सोमवार को पांचवे चरण के चुनाव के लिए मतदान जारी है. वहीं यूपी में…
PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…
Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
This website uses cookies.