Advertisement

केजरीवाल सरकार दिल्ली में बनाएगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिटी फॉरेस्ट- गोपाल राय

Share

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने आज दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता में बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के अलग-अलग भागों में विश्व स्तर के 4 सिटी फोरेस्ट विकसित करेगी।

Gopal Rai
Share
Advertisement

नई दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने आज दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता में बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के अलग-अलग भागों में विश्व स्तर के 4 सिटी फोरेस्ट विकसित करेगी। ये सिटी फारेस्ट”प्रकृति के पास,परिवार के साथ” की थीम पर विकसित किए जाएंगे। दिल्ली सचिवालय में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों के परिणामस्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है।

Advertisement

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में 4 विश्वस्तरीय सिटी फॉरेस्ट किए जाएंगे विकसित

दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है। उन्होंने बताया कि समर एक्शन प्लान के सभी 14 बिंदुओं में से एक दिल्ली के सिटी फॉरेस्ट को विकसित करना हैं। दिल्ली के चारों कोनो में मौजूद मुख्य 4 सिटी फारेस्ट को पहले प्रारंभिक फेज में विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया हैं। इनमे दक्षिण पश्चिम दिल्ली का मित्राओं सिटी फोरेस्ट , उत्तरी दिल्ली का अलीपुर सिटी फोरेस्ट, पूर्वी दिल्ली का गढ़ी मांडू सिटी फोरेस्ट और दक्षिण दिल्ली का जौनापुर सिटी फोरेस्ट शामिल है।

‘प्रकृति के पास,परिवार के साथ’ की थीम पर बनेगा सिटी फॉरेस्ट

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने वर्ल्ड क्लास स्तर पर बनाए जा रहे इन सिटी फोरेस्ट की विशेषताओं के बारे में उल्लेख करते हुए बताया कि इन सिटी फारेस्ट का पर्यावरण के अनुकूल विकास किया जाएगा। इसके तहत उनकी भौतिक संरचना के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी | इन सिटी फोरेस्ट में आम आदमी के लिए मुरम पाथ, पेय जल, सार्वजनिक सुविधाएँ, मेडिटेशन हट, एम्पीथीयेटर जैसी सुविधाएँ तो मौजूद होंगी ही, साथ ही रिसर्च करने के लिए और उनके रिसर्च के आधार पर सिटी फोरेस्ट को और बेहतर बनाने के लिए इन सिटी फोरेस्ट को ओपन म्यूजियम या लिविंग लैब के रूप में विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें