Advertisement

दिल्ली में फिर कंझावला जैसा मामला, टक्कर के बाद बाइक सवार को कार के ऊपर 3 किमी तक दौड़ाया

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में हिट एंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग- टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मारी। टक्कर के बाद एक लड़का दूर उछल कर गिरा जबकि एक लड़का कार की छत पर जा गिरा। कार सवार लड़के कार रोकने की बजाए कार दौड़ाते रहे।

Advertisement

चश्मदीद मोहम्मद बिलाल ने अपनी स्कूटी से कार का पीछा किया और उसने वीडियो भी बनाया। मोहम्मद बिलाल हॉर्न बजाकर चिल्लाता रहा लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी। कार की छत पर लड़का लटका रहा और कार दौड़ती रही। करीब 3 किलोमीटर बाद दिल्ली गेट पर आरोपियों ने छत पर पड़े लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए। लड़के की मौत हो गई है।

आपको बता दें कि लड़के का नाम दीपांशु वर्मा बताया जा रहा है। 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई है जबकि उसके बुआ का लड़का मुकुल जो 20 साल का है वह गंभीर रूप से घायल है। दिल्ली पुलिस ने कंझावला कांड जैसी इस वारदात में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ और आरोपियों ने एक बजे घायल को कार से नीचे फेंका। हासदे में जान गंवाने वाला दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और इकलौता बेटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *