Advertisement

Jahangirpuri: धार्मिक कार्यक्रम की मनाही के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Share
Advertisement

गुरुवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में कानून व्यवस्था कड़ी करने के लिए भारी मात्रा में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। दरअसल, रामनवमी के मौके पर यात्रा को ध्यान में रखते हुए, ऐसा किया गया है। आपको बता दें कि यात्रा की अनुमति नहीं दी गई थी।

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो, सोमवार को दिल्ली पुलिस ने श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा का आयोजन करने की अनुमति खारिज कर दी थी। साथ ही यहां पर एक पार्क में रमजान की नमाज अदा करने की अनुमति देने से भी इंकार कर दिया गया था।

सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, उत्तर-पश्चिम जिला ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि, “मुझे आपको सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा के लिए आपके अनुरोध पर विचार किया गया है। सक्षम प्राधिकारी लेकिन कानून और व्यवस्था के दृष्टिकोण से स्वीकार नहीं किया जा सका।”

पिछले साल हुई थी घटना

आपको याद दिला दें कि पिछले साल 16 अप्रैल, 2022 को जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर एक जुलूस निकाला गया था। इस दौरान दो समुदायों के दो ग्रुप के बीच झड़प हो गई थी। ये झड़प हिंसा में बदल गई थी। इसके बाद हुई हिंसा में कम से कम 8 पुलिस कर्मियों और 1 नागरिक को चोटें आईं थी। इसी के मद्देनजर, इलाके में इस बार किसी भी धर्म के धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। इस साल फिर से ये घटना ना दोहराई जा सके, इसके लिए पुलिस को ख़ास आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *