Advertisement

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मर्डर! चाकू से वार कर पत्थर से कुचला, लड़की की हत्या

शहबाज डेयर इलाका दिल्ली

शहबाज डेयर इलाका दिल्ली

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली से नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। दिल्ली के शहबाज डेयरी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने 16 साल की लड़की की चाकू मार- मारकर हत्या कर दी। आरोपी लड़के का इतने में भी मन नहीं भरा तो चाकू मारने के बाद पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वीडियो इतना भयावह है कि देख कर रोगटें खड़े हो जाए।

Advertisement

ये घटना दिल्ली के शाहबाज डेयरी इलाके की है नाबालिग की पहचान साक्षी के नाम से हुई हैं। हत्या की ये पूरी वारदात वहीं लगें सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। आरोपी का नाम साहिल है। बताया जा रहा है साक्षी और साहिल दोस्त थे। रविवार को दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिसके बाद साहिल ने इतने भयावह तरीके से साक्षी की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है जिस समय साक्षी पर हमला किया वे अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे में जा रही थी। इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोका और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतने में भी सरफिरे का मन नहीं भरा तो उसने पत्थर से लड़की का सर कुचल डाला। सीसीटीवी में देखा जा सकता है। आस-पास लोग चल रहे है लेकिन कोई भी साहिल को रोकता नज़र नहीं आ रहा। वारदात के बाद पुलिस को बुलाया गया लड़की को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान लड़की की मौत हो गई।

आरोपी साहिल वारदात को अंजाम देकर मौके पर फरार हो गया। अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े:Viral Video: खेलो इंडिया कार्यक्रम में क्यों भड़के मशहूर सिंगर कैलाश खेर    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *