Advertisement
Delhi NCR

Festive Season: राजधानी दिल्ली में ‘दीया जलाओ-पटाखे नहीं’ अभियान की शुरुआत

Share
Advertisement

Festive Season: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार, 10 नवंबर को ‘दीया जलाओ-पटाखे नहीं’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत सिविल लाइंस स्थित अपने घर में दीया जला कर की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जन भागीदारी जरूरी‌ है। लोगों को दीया के साथ दिवाली मनाने की अपील करते हुए कहा कि ‘दीए जलाओ-पटाखे नहीं’ अभियान का उद्देश्य पटाखे जलाने से लोगों को रोकना है। साथ ही लोगों को दीये के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Advertisement

Festive Season: अभियान से प्रदूषण पर प्रहार

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिवाली के अवसर पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है और यह प्रदूषण बच्चों एवं बुजुर्ग के लिए बहुत ही घातक होता है। पर्यावरण विभाग द्वारा आज पटाखों पर प्रतिबंध के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए ‘दिया जलाओ-पटाखे नहीं” कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण मंत्री के घर पर किया गया। आज यहां दिया जला कर इस अभियान की शुरुआत की गई है। सरकार ने फैसला किया है कि लोगों को जागरूक करने का यह अभियान दीपावली तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।

15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज से पटाखों के प्रदूषण रोकने के लिए ‘दीया जलाओ-पटाखे नहीं’ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिंदगी को बचाना और त्योहार मनाना जरूरी है। इस मुहिम में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), पर्यावरण मित्र और ईको क्लब सहित सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Festive Season: धनतेरस के मौके पर जमकर खरीददारी, दिल्ली-गुरुग्राम Expressway पर भाड़ी जाम

Recent Posts

Advertisement

Rajasthan: अकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत टूटकर गिरने से माँ बेटी समेत 3 की मौत, 3 घायल

Rajasthan: राजस्थान के हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयो का नयागाँव के रघुनाथपूरा मे…

May 11, 2024

Kanpur: इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर : CM योगी

Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है…

May 11, 2024

बिहार में बोले असम सीएम हिमंत… ‘हिन्दू राष्ट्र बना तो आधी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी’

Assam CM in Begusarai: बिहार के बेगूसराय स्थित बखरी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा…

May 11, 2024

रामद्रोही सिर्फ परिवार के लिये राजनीति करते हैं, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: राम भक्तों की राजनीति राष्ट्र के लिए होती है। वहीं रामद्रोहियों की राजनीति परिवार…

May 11, 2024

राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Pappu Yadav in Raebareli: लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सारे बड़े नेता अपनी…

May 11, 2024

‘PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है’, महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी… ‘मेरे भाई राहुल ने लोगों की समस्याओं…’

Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव…

May 11, 2024

This website uses cookies.