Advertisement
Delhi NCR

Farmers Protest: पूरी दिल्ली में लागू हुई धारा 144, किसान आंदोलन के चलते प्रशासन सख्त

Share
Advertisement

Farmers Protest: एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। आंदोलन कर रहे किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए अब पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू की गई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने इसकी घोषणा की है।

Advertisement

इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रविवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली और पड़ोसी उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर सीपीसी की धारा 144 लागू कर दी थी।

Farmers Protest: 200 जवानों को किया गया लामबंद

उत्तर पूर्वी दिल्ली के DCP जॉय टिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया से लेकर हर चीज को मॉनिटर किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में 11 तारीख से ही अपनी व्यवस्था शुरू कर दी थी। किसी भी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए 1200 जवानों को लामबंद किया गया है।

DCP जॉय टिर्की ने बताया कि, ‘अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर थोड़ा दबाव रहेगा। बड़ी सड़कों पर हमने प्रमुख इंतज़ाम किए हैं और छोटी सड़कों पर भी नजर बनाए हुए हैं। बॉर्डर पर हमने बहुपरतीय सुरक्षा और चेकिंग की व्यवस्था की है।

11 मार्च तक बड़े समारोहों पर प्रतिबंध

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हर बड़ी घटना से बचने के लिए कड़ी व्यवस्था की है। 11 मार्च कर दिल्ली में सभी बड़े समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय किसानों के मंगलवार को ‘दिल्ली चलो’ के आह्वान के तहत लिया है।

क्या है किसानों की मांग?

किसानों की मांग है कि कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने के लिए एक अलग कानून और इस दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए। इसके लिए लगभग 200 किसान संघों ने ‘दिल्ली चलो’ मुहिम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- https://hindikhabar.com/viral/expressway-accident-bus-car-collision-on-yamuna-expressway-5-people-burnt-alive/

Hindi Khabr App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवभगत होती है- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…

May 19, 2024

कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ… भी नहीं मालूम- पीएम मोदी

PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…

May 19, 2024

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

बच्चों से मिले सीएम योगी, किया दुलार, श्रद्धालुओं से पूछी कुशलक्षेम

CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…

May 19, 2024

जेल से छूटकर आया था, फोन कर घर से बुलाया, गोली मारी, शव कार में रखकर अस्पताल में छोड़ गए

Murder in Aligarh: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के जवाहर नगर निवासी युवक की देर…

May 19, 2024

This website uses cookies.