Advertisement

पहले दिल्ली को उसकी हेरिटेज से जाना जाता था, आज भ्रष्ट भाजपा के कारण 3 कूड़े के पहाड़ों से जाना जाता है- दुर्गेश पाठक

AAP
Share
Advertisement

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने 24 फरवरी से 10 मार्च तक दिल्ली के 13000 बूथों पर बूथ संवाद की घोषणा की। साथ ही 12 और 13 मार्च को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एमसीडी बदलाव यात्रा का भी ऐलान किया। AAP के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाय राय ने कहा कि बूथ संवाद में सभी नए और पुराने सदस्यों को बुलाकर एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट शासन से निजात पाने और एमसीडी में बदलाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बूथ पर सभी सक्रिय लोगों की 20-20 की कमिटी बनाई जाएगी, जिसके माध्यम से बूथ विजय अभियान को पूरा किया जाएगा।

Advertisement

AAP 24 फरवरी से 10 मार्च तक दिल्ली के 13000 बूथों पर करेगी बूथ संवाद

आप प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाय राय ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में पिछले लगभग 15 सालों से भाजपा से परेशान दिल्ली के लोग लंबे समय से बदलाव का इंतजार कर रहे थे। अब धीरे-धीरे वह घड़ी नज़दीक आ रही है। दिल्ली में इस बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 5 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया था। जिसमें अभी तक ना सिर्फ पुराने सदस्यों को रिन्यू किया गया बल्कि लगभग 20 लाख नए सदस्यों को आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल किया गया है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले जबसे विधानसभा का चुनाव हुआ तबसे लगातार आम आदमी पार्टी, भाजपा का एमसीडी में जो 15 सालों का शासन रहा, उसको दिल्ली की जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रही है। हमने कई बार डोर-टू-डोर किया। हर मंडल पर लगभग 2.5 हज़ार जन सभाएं की। और हमने सदस्यता कैंपेन शुरू किया, जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों को यह बताना था कि कैसे भाजपा ने दिल्ली को गंदा किया है। दिल्ली में किसी भी ओर से आएं, आपको हर सड़क, हर गली में कूड़े के अंबार दिखते हैं। तो क्या दिल्लीवाले इससे बदलाव चाहते हैं? तो लगभग 99% लोग बदलाव चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *