Advertisement

धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

Share
Advertisement

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से आज राष्ट्रपति भवन में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होम गार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान अलीगढ़ जिला जेल में बंदियों द्वारा निर्मित लकड़ी का शिवलिंग, बांसुरी, ओम की आकृति, मथुरा जिला जेल में निर्मित साड़ियां, भगवान कृष्ण की पोशाक, इसी प्रकार लखनऊ जिला जेल में निर्मित दीवाल पर बंदियों द्वारा उकेरी गयी कलाकृति, गाजियाबाद जिला जेल में निर्मित कृष्ण भगवान की फोटो इत्यादि भेंट की। साथ ही विभिन्न जेलों में निर्मित उत्पादों की जानकारी भी दी।

Advertisement

कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान 1 वर्ष के कार्यकाल में 50 से अधिक जेलों में बंदियों से किए गए संवाद का व्यक्तिगत अनुभव भी राष्ट्रपति जी से साझा किया ।इस दौरान उन्होंने जेलों में सुधार संबंधी अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं राष्ट्रपति जी के विचारों, अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना।

 कारागार मंत्री ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेल मैनुअल में बदलाव सहित बहुत सारे अन्य सुधार एवं कार्य किए गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्षाबंधन, करवा चौथ, भैया-दूज का त्यौहार मनाया।जेल मैनुअल की व्यवस्था अनुसार उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई गयी। जेलों में बंदियों को कौशल विकास से जोड़कर हुनरमंद बनाया जा रहा है एवं उनके निर्मित उत्पादों को ओडीओपी से भी जोड़ा जा रहा है ,जिससे कि बंदी आत्मनिर्भर बनें,और जेल से निकलकर स्वरोजगार खुद को जोड़ सकें।

कारागार मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में कारागार और होमगार्ड विभाग में लगातार सुधार हो रहा है और सच्चे मायनों में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है।

ये भी पढ़ें: कंझावला हिट एंड ड्रैग केस: 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 4 आरोपियों पर हत्या का आरोप – विवरण

रिपोर्ट – आंचल यादव, संवाददाता दिल्ली   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *