Advertisement
Delhi NCR

दिल्ली में हुई ऑक्सीजन की कमी से मौतों की सही जानकारी दे दिल्ली सरकार: चौ. अनिल कुमार

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने राज्य सभा में मोदी सरकार द्वारा दिल्ली सरकार से प्राप्त सूचना अनुसार आक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं होने की बात सूचना दिए जाने पर अपना आक्रोष दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुऐ जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आक्सीजन के लिए दर-दर भटकते देखा है। आक्सीजन की कमी से कई मौतें अस्पतालों के बाहर ऑटो, एम्बुलेंस तथा बीच सड़कों पर हुई।

Advertisement

परिवारों को 5 लाख रूपए की दे अर्थिक सहायता

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दूसरी लहर के दोरान सेकड़ों मौतें आक्सीजन की कमी से हुई है। केजरीवाल सरकार ने जयपुर गोल्डन अस्पताल मामलें में दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी ही सरकार द्वारा गठित एक समिती की रिपोर्ट पेश कर आक्सीजन से हुई मौतों को नकारा था। अब राज्य सभा में पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने पूरी दिल्ली में एक भी मौत आक्सीजन से नहीं होने की बात कही है।

अस्पतालों से आपात जरूरत की सूचनाऐं प्राप्त होने लगी तब जाकर सरकार हरकत में आई

उन्होनें कहा कि दूसरी लहर के दोरान प्रयाप्त आक्सीजन की उपलब्धता होने के बावजूद भण्डारण व टैंकरों की कमी के कारण सैकड़ों जाने गई । केजरीवाल सरकार ने 976 मिट्रीक टन आक्सीजन की आवश्यकता बता कर अपनी नैतिक जिम्मेदारी से भी पल्ला झाड़ लिया। दिल्ली में जब अस्पतालों से आपात जरूरत की सूचनाऐं प्राप्त होने लगी तब जाकर सरकार हरकत में आई। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल पर इस आपराधिक लापरवाही के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रिपोर्ट- ज्योति सिंह

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

This website uses cookies.