Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदलते मौसम के चलते बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट
नई दिल्लीः देश की राजधानी में ठंड बढ़ती जा रही है। अब प्रदूषण के साथ साथ दिल्ली की जनता को ठड़ का भी सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि दिसंबर में दिन चढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं अब तक जो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था वह अब 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
दिसंबर के दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी
इसी को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी साथ ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच जायगा। मालूम हो कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 298 है।
न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट
वहीं भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने अपने बयान में कहा कि दिसंबर के महीने में जो ठंड पड़ रही है वह सामान्य है। हर साल दिसंबर के महीने में ठंड बढ़ने लगती है। इस कड़ी में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान जो 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, आने वाले दिनों में 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग ने कहा तापमान में आ रही गिरावट
उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर के बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत में भी शीत लहर का प्रकोप शुरू हो सकता है। फिर 15 दिसंबर के बाद पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाएं दिल्ली के साथ साथ पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंचेंगी जिसके बाद ठंड और बढ़ेगी। राजधानी दिल्ली एनसीआर में सुबह धुंध की मोटी चादर साफ साफ देखाई देती है।
तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी जानें
मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शानिवार से तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में दिन में निकल रही धूप से दिल्लीवासियों को सुखद गर्म दोपहर मिल रही है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार से कोहरा भी बढ़ सकता है।