दिल्ली पुलिस ने 10 करोड़ की कोकीन के साथ दो विदेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार, करीब 1850 किलो सामान बरामद

Delhi Police
नई दिल्लीः दिल्ली में करीब 10 करोड़ की कोकीन के साथ दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोकीन सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दरअसल इस गिरोह का संचालन दक्षिण अमेरिका से ऑपरेट किया गया था। इसके साथ ही गिरोह के नेटवर्क के मादक पदार्थ तस्कर मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं।
मालूम हो कि पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास से उत्तम गुणवत्ता वाली 1850 किलोग्राम कोकीन बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद कोकीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। वहीं दिल्ली पुलिस के पिछले दस वर्षों के इतिहास में इसे कोकीन की सबसे बड़ी बरादमगी बताया जा रहा है। सीआई को 14 फरवरी को सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला कोकीन की खेप लेकर दिल्ली आई है। जिसेक आधार पर होटल में छापेमारी कर सूरीनाम की एक महिला मौरे एर्ना गंगाडियन को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से करीब 1850 किलोग्राम कोकीन बरामद
वहीं स्पेलशल सेल की काउंटर इंटेजीजेंस (सीआई) डीसीपी मनीषी चंद्रा का कहना है कि गिरफ्तार मादक तस्कर महिलाओं की पहचान सूरीनाम स्थित क्वाटा, दक्षिण अमेरिका निवासी मौरे एर्ना गंगाडियन(45) और युगांडा निवासी नमुबिरू जनत उर्फ लिसा (35) के रूप में हुई है। नमुबिरू नवी मुंबई, महाराष्ट्र में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, वह 11 फरवरी से होटल में रह रही थी। उसके पास से एक किलो उत्तम गुणवत्ता वाली कोकीन को बरामद किया गया। उसने कोकीन को महिलाओं के पर्स में पैक किया हुआ था।
दिल्ली पुलिस ने उत्तम गुणवत्ता वाली कोकीन को किया बरामद
दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह सूरीनाम स्थित संचालकों के निर्देश पर कोकीन को सप्लाई करने भारत आई थी। इसके अलावा महिला ने यह भी खुलासा किया कि उसने नवी मुंबई में रहने वाली विदेशी महिला लिसा को भी कोकीन की खेप का एक हिस्सा दिया था। जबकि कोकीन दक्षिण अमेरिका मूल की बढिय़ा क्वालिटी की कोकीन है।