Advertisement
Delhi NCR

Delhi News: तैयार हुई हनुमान जी की 51 फीट ऊंची भव्य मूर्ति

Share
Advertisement

Delhi News: जहां राम होते है वहां हनुमान न हों ऐसा होना तो मुमकिन ही नहीं है। 22 जनवरी को अयोध्या(Ayodhya) में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी धूमधाम से की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे कई सालों के वनवास के बाद राम एक बार फिर अयोध्या वापस आ रहे हैं। अब राम की वापसी होती है तो उनके प्रिय भक्त हनुमान कैसे न आते।

Advertisement

दरअसल, ख़बर है कि दिल्ली (Delhi) में भी राम मंदिर बनने की खुशी में  हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवाया गया है। इस मूर्ति का अनावरण अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन करने की तैयारी है। 

दिल्ली के गीता कॉलोनी में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति बना कर तैयार की जाएगी। इस मूर्ति का अनावरण 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन किए जाने का फैसला किया गया है।

क्या है मूर्ति की ख़ासियत?

हनुमान जी की ये मूर्ति 51 फीट ऊंची है जिसे देखकर हनुमान के विशाल स्वरूप का आभास होता है। मूर्ति में बजरंगबली के एक कंधे पर राम और दूसरे पर लक्षमण विराजमान हैं। मूर्ति लगभग तैयार है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी-एमपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

कब पूर्ण होगा मंदिर निर्माण?

हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण 22 जनवरी को ही करने का फैसला किया गया है। इसी दिन प्रभू राम अपनी जन्मभूमी के गर्भगृह में सदैव के लिए विराजमान कर दिए जाएंगे।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया है कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया है कि अभी राम मंदिर के भूतल का निर्माण पूरा हुआ है, पहली और दूसरी मंजिल का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोई भी कार्य इस तरह से नहीं किया जाएगा जो नियमों, सिद्धांतों, मर्यादा पुरषोत्तम राम के जीवन के खिलाफ हो। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के कम से कम 1000 साल तक टिका रहने की उम्मीद है। 

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.