Advertisement

दिल्ली/एनसीआर: कई इलाकों में हुई तेज बारिश, दिनभर बादल छाए रहने की संभावना

Share
Advertisement

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार की सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई है। इसके साथ ही कई रास्तों पर गाडियों की जाम लग गई है जिसकी वजह से लोगों को लंबी ट्रैफिक देखने को मिल रही है। सुबह से ऑफिस आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

 यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वहीं, बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी, जबकि अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया जारी

इससे पहले मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वानुमान लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के बाद में दक्षिणी हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे थे। लेकिन अब बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम में बदलाव आने से लोग खुश भी नजर आ रहे है।

 बता दें कि बीते शनिवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई थी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया था कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो बीते 13 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश है।

इसके साथ ही आईएमडी ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था। अधिकारियों ने बताया था कि एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाले सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से लेकर शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट के बीच 139 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि रिज केंद्र में 149.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *