Advertisement
Delhi NCR

दिल्ली सरकार ने कल से सभी साप्ताहिक बाजारों को खोलने की घोषणा की

Share
Advertisement

नई दिल्ली: देश में कोरोना (COVID-19) के हालात को देखते हुए तमाम पाबंदियों में ढील दी जा रही है। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने कल से देश की राजधानी दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजारों (weekly markets) को फिर से खोलने का ऐलान किया है। इस दौरान कोविड दिशा-निर्देशों (covid guidelines) का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Advertisement

मालूम हो कि कोविड की दूसरी लहर के चलते दिल्ली में (अप्रैल महीने) लॉकडाउन (lockdown) लागू कर दिया गया था। जिसके बाद साप्ताहिक बाजार (weekly markets) बंद हो गए थे। लेकिन पहले 50 फीसदी वेंडर के साथ वाले एक जोन में एक दिन में सिर्फ एक साप्ताहिक बाजार खोलने की इजाजत थी। बता दें कि अब नए आदेश से सभी जोन में सभी दिन सभी साप्ताहिक बाजार पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में कुल 12 जोन हैं।

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम इसकी घोषणा की

सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम ट्वीट कर यह ऐलान किया, “सोमवार से साप्ताहिक बाजार खुल रहे हैं. ये गरीब लोग हैं। सरकार उनकी रोजी-रोटी को लेकर काफी चिंतित है। हालांकि, सभी का स्वास्थ्य और जीवन भी महत्वपूर्ण है। मैं सभी से इन बाजारों के खुलने के बाद कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने का आग्रह करता हूं।”

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऐलान से स्ट्रीट वेंडर्स (street vendors) को राहत मिलेगी। जिन्होंने मांग की कि साप्ताहिक बाजारों को भी फिर से खोलने की अनुमति दी जाए। दैनिक और साप्ताहिक बाजार ही स्ट्रीट वेंडर्स वालों की कमाई का एकमात्र जरिया है जो कोविड काल में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली में करीब तीन लाख स्ट्रीट वेंडर हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 1.25 लाख ही लाइसेंस धारक हैं।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.