Advertisement

दिल्ली सीएम केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- पराली जलाने के लिए दोष सरकारों का है, किसानों का नहीं

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पिछले साल दिल्ली सरकार ने पराली गलाने के लिए बायो डिकम्पोज़र का दिल्ली में टेस्ट किया। जिसके नतीजे़ अच्छे आए। हमने इसकी जांच करने के लिए केंद्र सरकार की एक संस्था से कहा। उनकी जांच अब पूरी हो गई है, उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसान बायो-डिकम्पोज़र के इस्तेमाल से खुश हैं।

Advertisement

पराली जलाने के लिए दोष सरकारों का है, किसानों का नहीं: CM

दिल्ली CM ने आगे कहा कि जैसे दिल्ली की किसान खुश हैं वैसे ही अन्य राज्य के किसान भी खुश हो सकते हैं। केंद्र सरकार से हमारी अपील है कि वे अन्य राज्य सरकार से कहें कि वे मुफ्त में बायो डिकम्पोज़र का छिड़काव कराए। पराली को गलाने में बायो-डिकम्पोज़र प्रभावी साबित। दिल्ली के किसान बेहद ख़ुश। पड़ोसी राज्य भी इसे ज़रूर अपनाएं।

आगे CM बोले कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलने से Delhi में 10 October से November end तक हवा खराब हो जाती हैं। पहले इस समस्या का समाधान नहीं था लेकिन दिल्ली सरकार समाधान निकालने में विश्वास करती है। Delhi Govt ने Stubble Pollution को खत्म करने के लिए Bio-Decomposer बनाया है। सीएम ने इसी के साथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की पराली जलाने के लिए किसान नहीं बल्कि सरकार जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *