Advertisement
Delhi NCR

Covid-19 Fresh Cases: फिर लौट रहा कोरोना! पिछले 24 घंटे में मिले 761 नए केस,  12 की हुई मौत

Share
Advertisement

Covid-19 Fresh Cases: देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डरा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 761 मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि  इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4334 है। वहीं केरल में कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि कर्नाटक में 4 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इससे साफ पता चलता है कि यह वेरिएंट बेहद ही खतरनाक है।

Advertisement

कर्नाटक की सबसे खराब स्थिति

गौरतलब है कि सबसे खतरनाक स्थिति कर्नाटक की है, इस राज्य में कोरोना के 298 नए केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत की भी खबर है।

महाराष्ट्र में मिले नए वेरिएंट के सबसे अधिक मरीज

कहा जा रहा है कि कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भी कोरोना केस बढ़ रहे हैं। यहां गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के 78 केस मिले। अब तक यहां 110 मरीज मिल चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 171 नए केस दर्ज किए गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख केंद्र अलर्ट

बता दें,कोविड मामलों के आंकड़ों में बढ़ोतरी के चलते और जेएन.1 सब वेरिएंट का पता चलने के बाद से केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना के प्रसार के मद्देनजर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से समय-समय पर नई गाइडलाइन भी जारी की जा रही हैं। वहीं बता दें, राज्‍यों और यूटी प्रदेशों को इन सभी गाइडलाइन का सख्‍ती के साथ अनुपालन करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/arvind-kejriwal-news-and-delhi-excise-policy-scam-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Share
Published by
Geeta Sharma

Recent Posts

Advertisement

Mahalaxmi Yojana: महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे, सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

Mahalaxmi Yojana: लोकसभा चुनाव के चौथे फेस की वोटिंग चल रही है। इसी बीच सोनिया…

May 13, 2024

कांग्रेस और सपा का इतिहास घोटालों का है, बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे CM योगी

Barabanki: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही…

May 13, 2024

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

This website uses cookies.