Advertisement

RBI के फैसले पर CM केजरीवाल ने कसा PM मोदी पर तंज, ‘अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल…’

Share
Advertisement

देश में 2,000 के नोट का सर्कुलेशन बंद होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार (19 मई) को नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। आरबीआई के नोटिस में कहा गया है कि 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले लिया गया है। नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। यानी 2000 के नोट बाजारों में अभी वैद्ध रहेगें। बता दें कि रिजर्व बैंक के इस कदम ने एक बार फिर लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसको लेकर राजनीतिक विवाद भी छिेड़ गया है। तमाम राजनेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के 2,000 के नोट बंद करने के ऐलान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर निशाना साधा है।

उन्होंने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा, इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।’

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 में नोटबंदी की गई थी। उस दौरान तत्कालीन करेंसी 500 और 1000 के नोट के चलन पर प्रतिबंध लगाया था। जिसके बदले में 2,000 के चलन की शुरूआत हुई थी साथ ही 500 के नोट के स्वरूप को भी बदला गया था। अब एक बार आरबीआई ने बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई ने इसकी भी जानकारी दी है कि 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 है। एक समय में, लोग आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में 20,000 रुपये तक जमा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने पूरा किया वादा, कोरोना योद्धा के परिजनों को दी 1 करोड़ की राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें