Advertisement
Delhi NCR

यमुना में उफान,राजधानी सावधान! केजरीवाल सरकार के दिल्लीवालों को निर्देश

Share
Advertisement

देश की राजधानी में भयंकर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का पानी दिल्ली में प्रवेश कर चुका है। जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएम के कार्यालय क्षेत्र समेत दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया है। जिससे कि सामान्य जनजीवन और यातायात बाधित हुआ है। लोग निचले इलाके से सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। यमुना का जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर और भी बढ़ेगा। सरकार द्वारा जरुरी दिशा निर्देश दिये गए हैं :

Advertisement

बाढ़ के खतरे के बीच दिल्ली में गैर-जरूरी सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में पानी भर जाने से स्कूल, कॉलेज को भी बंद करना पड़ा है। निजि कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। आज उपराज्यपाल की अगुवाई में डीडीएमए की मीटिंग में यह फैसले लिए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ के बीच दिल्ली में पानी की समस्या भी पैदा हो सकती है। वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। सीएम ने बताया कि जलस्तर घटने के साथ ही प्लांट फिर से शुरू किए जाएंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों, मंत्रियों को लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से अरविंद केजरीवाल कार्यालय के आसपास भी पानी भर गया है। राजधानी में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोका जा रहा है। ओल्ड रेल ब्रिज पर जलस्तर 208 मीटर के ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग का मानना है कि यमुना नदी में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह जब तक बहुत ज्यादा जरूरी ना हो सड़कों पर न निकले। दिल्ली सरकार ने यमुना से सटे इलाके और निचले इलाके से लोगों को निकालकर टेंट में शिफ्ट कर दिया है। पुरानी दिल्ली में यमुना के ऊपर से गुजरने वाले पुल को बंद कर दिया गया है। इसे लोहा पुल भी कहते हैं जहां ऊपर से ट्रेनें गुजरती हैं। यमुना में जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल ब्रिज को बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:केजरीवाल समेत मंत्री, विधायकों ने संभाला मोर्चा, राहत-बचाव कार्य जारी

Recent Posts

Advertisement

बदलेंगे सियासी समीकरण! धनंजय सिंह ने किया बीजेपी का समर्थन, राजा भैय्या बोले यह…

Politics of UP: जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. यहां…

May 14, 2024

Bihar: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि

Tribute by JP Nadda: बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर…

May 14, 2024

पाकिस्तान समर्थक जान लें, हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए नहीं- योगी

CM Yogi in Barabanki: 14 मई को बाराबंकी में सीएम योगी ने एक जनसभा को…

May 14, 2024

सुशील मोदी को याद कर फफक पड़े अश्विनी चौबे, बोले…मेरे भाई जैसे थे

Ashwini Choubey: बक्सर में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर बक्सर सांसद सह केंद्रीय…

May 14, 2024

अमेठी में बनी राइफल AK-203 से थर्राता है पाकिस्तान: सीएम योगी

CM Yogi in Amethi: 14 मई को उत्तरप्रदेश के अमेठी में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ…

May 14, 2024

कोडरमा में बोले पीएम मोदी… ले चुका हूं आतंक और नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार करने का संकल्प

PM Modi in Koderma: झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित…

May 14, 2024

This website uses cookies.