Advertisement
Delhi NCR

आम आदमी पार्टी और भाजपा की सरकारें यमुना के किनारे छठ पूजा पर्व आयोजित करने में जानबूझकर कर रही बाधा उत्पन्न: चौ0 अनिल कुमार

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पूर्वाचंल के लोगों के महापर्व छठ को यमुना घाटों पर अवरोध लगा कर सत्ताधारी भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारें दिल्लीवासियों को भ्रमित करने की राजनीति कर रही है, जबकि अरविन्द केजरीवाल के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण श्रद्धालुओं को यमुना के अमोनियां ग्रसित जहरीलें पानी में छठ पूजा की रस्म अदा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Advertisement

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की दिल्ली सरकार के अनुरोध पर हरियाणा सरकार हर वर्ष छठ पर्व से 3-4 दिन पूर्व हथनी कुंड से पूर्व हथनी कुंड से पानी छोड़ती थी, जिसके बाद तमाम श्रद्धालु स्वच्छ जल में आस्था के महापर्व छठ पर सूर्य देवता को अर्क देते थे।

आगे उन्होनें कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोग अत्यधिक संख्या में निवासी है जिनकी धार्मिक आस्था और भावनाओं को नजरअंदाज करके दिल्ली सरकार अपने फैसले ले रही है, जिसका अनुसरण भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम पूर्वाचंलवासियों के अधिकारों के खिलाफ काम कर रहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार की भांति यदि केजरीवाल सरकार समय रहते छठ वर्तियों जिनमें विशेषकर पूर्वाचंलवासी अधिक है, उनके लिए सुविधाऐं मुहैया कराकर यमुना घाटों पर छठ पर्व मनाने की इजाजत दे देती तो आज पूर्वाचंल के लोगों के सामने छठ महापर्व के लिए असमंजस की स्थिति नही होती।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली डिसास्टर मेनेजमेंट अथारिटी की बैठकों में जानबूझकर कमजोर पक्ष रखा जिसका नतीजा छठ को यमुना घाट पर अनुमति नही मिली और पूर्वाचंल के लोग भुगत रहे है। रिपोर्ट- कुलदीप

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

Azamgarh: आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिये है तरसाना: CM योगी

Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…

May 21, 2024

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

Basti: कांग्रेस व सपा के अनर्थकारी गठबंधन की मंशा अच्छी नहींः CM योगी

Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…

May 21, 2024

UP: सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आज फूल बरस रहे हैं, संत कबीर नगर में गरजे CM योगी

UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…

May 21, 2024

This website uses cookies.