Advertisement

भगवंत मान पंजाब जीतकर पहुंचे दिल्ली, केजरीवाल के पैर छूकर लिया आर्शीर्वाद

Share
Advertisement

Delhi: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पंजाब में भारी मतों से जीत हासिल की है। पंजाब में मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान (Bhagwant Mann) शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इसके साथ ही पैर छुकर केजरीवाल को आशीर्वाद लिया।

Advertisement

पंजाब में कुल सीटों की संख्या 117 है। जिनमें से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों को अपने नाम कर लिया है। वहीं विपक्षी पार्टियों की बात की जाए तो कांग्रेस को 18, आकाली दल को 3 और बीजेपी को 2 सीटें मिली हैं। 

पंजाब में विधायक दल की बैठक आज

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान के चहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा और पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। शुक्रवार को पंजाब में विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में भगवंत मान को नेता चुना जाना तय है। ऐसे में वह आज अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे।

सरकार बनाने का कर सकते हैं दावा

बताया जा रहा है कि भगवंत मान कल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मान ने कहा कि वे भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द राज्यपाल से मिलने का समय लेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का समय तय किया जाएगा।

चन्नी ने दिया इस्तीफा

पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है।

उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। मैं पंजाब के हित में लगातार काम करता रहूंगा। हम नई सरकार के साथ सहयोग करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *