Advertisement
Delhi NCR

अरविंद केजरीवाल ने की मेक इंडिया नंबर 1 कैंपेन की शुरुआत, बोले- भारत का हर नागरिक हमारे लिए अहम

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Make India No 1) ने बुधवार को मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन की शुरुआत की। बताते चलें कि यह केजरीवाल सरकार का 2024 लोकसभा चुनाव का ब्लूप्रिंट ही है। इंडिया नंबर वन के सहारे केजरीवाल BJP कांग्रेस को पछाड़ने की तैयारी में हैं।

Advertisement

‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन पर निकले अरविंद केजरीवाल

भारत को नंबर वन देश बनाने की मुहिम पर निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री (Arvind Kejriwal Make India No 1) अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन नेताओं के भरोसे देश छोड़ दिया तो 75 साल पीछे चले जाएंगे। केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मैं अपील करता हूं कि सभी 130 करोड़ लोग इस राष्ट्र मिशन के साथ जुड़ें,  जिस दिन सभी 130 करोड़ लोग इससे जुड़ गए तो देश को नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।

देश को नंबर-1 बनाने के फॉर्मूले में PM मोदी देंगे केजरीवाल का साथ?

अरविंद केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा देश के हर बच्चे के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से हर परिवार अमीर बनेगा। देशवासियों के लिए मुफ्त इलाज जरूरी है। भारत का हर नागरिक हमारे लिए अहम है। देश के कोने-कोने में अस्पताल और स्कूल की व्यवस्था होना जरूरी है।

गुजरात, दिल्ली, पंजाब छोड़ भारत को अमीर बनाने में जुटे केजरीवाल

आगे सीएम ने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया, भारत ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों में गुस्सा है, एक सवाल है कि हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए, भारत क्यों पिछड़ गया? हर नागरिक यही पूछ रहा है।

2024 में क्या Arvind Kejriwal देंगे PM Modi को चुनौती ?

केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमीर तब बनेगा, जब हर भारतवासी अमीर बनेगा। ऐसा तो नहीं हो सकता है कि भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए। भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.