Advertisement
Delhi NCR

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जाएगी- राघव चड्ढा

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा ने ई ब्लॉक, इंद्रपुरी में जलापूर्ति लाइन का उद्घाटन किया।‌ इसके‌ जरिए लोगों को विश्वास दिलाया कि उन्हें अब पानी आपूर्ति की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisement

राजेंद्र नगर के कुछ हिस्सों में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए अनावश्यक परेशानी का कारण बन रही थी। जब इसकी जानकारी उपाध्यक्ष राघव चड्ढा को पता चली‌ तो उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद जलापूर्ति की लाइनों को बदला गया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ई ब्लॉक, इंद्रपुरी के लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बताते हुए मुझे खुशी है कि डीजेबी इंजीनियरों ने इस समस्या को दूर करने के लिए अथक मेहनत की है। मुझे यकीन है कि लोगों के पास बिना किसी दिक्कत के पानी की आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जाएगी।

इस दौरान राजेन्द्र नगर विधायक ने ई ब्लॉक इंद्रपुरी के लोगों ‌से मुलाकात भी की।‌ उनसे पूछा कि क्या उन्हें पानी से संबंधित किसी अन्य समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने धैर्यपूर्वक लोगों की शिकायतों को भी सुना। इसके बाद मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने इस दौरान बताया कि किस तरह से दिल्लीवासियों को डीजेबी सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति  करता है। इसके अलावा सीवेज पानी के निपटान और पुन: उपयोग से पहले उसका शोधन भी करता है।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

CSK vs SRH IPL 2024: चेन्नई में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मारेगा बाजी ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

CSK vs SRH IPL 2024: आज के दूसरे आईपीएल मैच में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई…

April 28, 2024

GT vs RCB IPL 2024: चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का बोलबाला, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

GT vs RCB IPL 2024: गुजरात टाइटंस रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 45वें…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: मणिपुर में फिर होगा दूसरे चरण का मतदान, वोटिंग के दौरान हुई हिंसा के कारण EC ने लिया फैसला

Lok Sabha Election 2024: मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के छह मतदान केंद्रों में…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: CM योगी का तूफानी दौरा, इन जिलों में करेंगे जनसभा…

Lok Sabha Election 2024: देश में शुक्रवार को आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान…

April 28, 2024

UP Fire News: नोएडा में लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

UP Fire News: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर- 65 में उस वक्त हड़कंप मच गया…

April 28, 2024

This website uses cookies.