Advertisement

AAP को मिला सपा का साथ, अखिलेश बोले – अध्यादेश के नाम पर जनादेश की हत्या

Share
Advertisement

दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ठन गई है। राजधानी दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति और तबादले के अधिकार को लेकर जंग छिड़ी हुई है। बीजेपी द्वारा लाए गए अध्यादेश का आप विरोध कर रही है। शनिवार (20 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्य विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर साथ देने गुजारिश की थी, जिसके बाद पार्टी अन्य दलों का साथ मिलने लगा है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में लाए गए अध्यादेश को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बीजेपी के अध्यादेश को जनाजदेश हत्या बताया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा कि ‘दिल्ली का अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का परिणाम है और लोकतांत्रिक-अन्याय का भी। भाजपा जानती है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर उसकी करारी हार होगी, इसीलिए जनता से पहले से ही बदला ले रही है। अध्यादेश के नाम पर ये जनादेश की हत्या है।’ आपको बता दें कि अखिलेश यादव के इस ट्वीट को सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी रिट्वीट किया है।

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति और तबादले का अधिकार उपराज्यपाल के पास के था। कोर्ट में विचाराधीन मामले पर 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए ये अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को दे दिया। लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार ने दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर केंद्र ने 19 मई को एक अध्यादेश जारी किया है। केंद्र की ओर से लाए गए अध्यादेश में इसके लिए नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी (NCCSA) बनाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत में AAP का ‘हाथ’, मेनिफेस्टो पर बोले सीएम केजरीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *