Advertisement

Delhi: विधायकों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 66 प्रतिशत बढ़ोतरी, अब मिलेगी इतनी सैलरी

Share
Advertisement

दिल्ली के विधायकों के लिए एक खुशखबरी आई है। राजधानी के विधायकों का वेतन बढ़ा दिया गया है। विधायकों के वेतन बढ़ाने वाले प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। विधायकों की सैलरी में 66 प्रतिशत का इजाफा किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के वेतन में भी 136 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वेतन बढ़ोतरी की अधिसूचना न्याय व विधायी कार्य विभाग ने जारी की है।

Advertisement

अब कितनी सैलरी मिलेगी

विधायकों और मंत्रियों की सैलरी के बढ़ोतरी वाले प्रस्ताव को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। बता दें कि 4 जुलाई 2022 को प्रस्ताव पास हुआ था। विधायकों की सैलरी में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब राजधानी के विधायकों को 90,000 हजार सैलरी मिलेगी। इससे पहले विधायकों की सैलरी 54,000 रुपये थी। इसके अलावा मंत्रियों के वेतन में भी इजाफा किया गया है। अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को वेतन भत्ते समेत कुल 1.70 लाख रूपए मिलेंगे। इससे पहले इनका वेतन 72 हजार रूपए था।

12 साल बाद बढ़ी विधायकों की सैलरी

राजधानी में विधायकों और मंत्रियों की सैलरी लगभग 12 साल बाद बढ़ी है। बता दें कि यह व्यव्सथा 14 फरवरी 2023 से लागू होगी। पहले विधायकों का बेसिक 12 हजार रूपए था। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब 30 हजार रूपए हो गया है। पहले विधायकों का दैनिक भत्ता 1000 था जो अब 1,500 रूपए हो गया है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का बेसिक पहले 18 हजार था जो अब बढ़ाकर 60 हजार कर दिया गया है। राष्ट्रपति ने 14 फरवरी को मंजूरी दी थी, जिसके बाद विधायकों और मंत्रियों का वेतन बढाया गया है। दिल्ली के विधायकों को प्रत्येक कार्यकाल में लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल खरीदने के लिए भी एक लाख रुपये मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: swati maliwal ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पूर्व पति ने खड़े किए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *