Advertisement

Delhi govt vs LG: संजय सिंह का BJP पर तंज, ‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं’

Share
Advertisement

Delhi govt vs LG: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला आने के बाद से आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। इस बीच अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कैसा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला इस बात को साबित करता है कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी गई सरकार सर्वोच्च होती है। दिल्ली के उपराज्यपाल जनादेश का उल्लंघन नहीं कर सकते।

Advertisement

आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार घर-घर राशन योजना को लागू करना और मोहल्ला क्लिनिक की संख्या को बढ़ाना चाहती थी लेकिन केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल के जरिए इसमें रोड़ा अटकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह अक्सर कहा जाता है कि ‘सत्य परेशान हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज सत्य की जीत हुई है।

बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर अपने फैसले में कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार को स्थानांतरण-पदस्थापना पर नियंत्रण का अधिकार है। इस मामले में एलजी दखल नहीं दे सकते।

ये भी पढ़ें: SC के फैसले से गदगद हुई AAP सरकार, विकास योजनाएं पकड़ेंगी फुल रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें