Advertisement
State

विद्यालय परिसर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Share
Advertisement

Dead body Found in School:  भागलपुर जिले में नाथनगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुखराज राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंपस में एक युवती का शव मिला है। शव की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवती के सिर पर चोट का निशान है।

Advertisement

Dead body Found in School: गले में दुपट्टे का फंदा, हाथ बंधे हुए

विद्यालय कैंपस में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था और उसके हाथ भी बंधे हुए थे। शव को देखने से लग रहा है कि निर्मम तरीके से युवती की हत्या की गई है।

Dead body Found in School: घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा

मामले की सूचना पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। नाथनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मेहताब खान दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं।

Dead body Found in School: लोग लगा रहे कयास, असल कारण का नहीं लगा पता

स्थानीय लोग इस घटना के बारे में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। घटना क्यों हुई इसके बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर कुमार ने कहा की विद्यालय परिसर में शव मिलने की सूचना पर विद्यालय पहुंचे हैं।

विद्यालय परिसर के आसपास रहता असामाजिक तत्वों का जमावड़ा-प्रधानाचार्य

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि अक्सर ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता रहता है। मना करने पर लोग लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। विद्यालय के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

Dead body Found in School: फॉरेंसिक टीम ने किया सैंपल कलेक्ट

भागलपुर सिटी एसपी अमित रंजन ने कहा की सुखराज राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक युवती का शव मिला है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट कर रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टः अमरजीत कुमार, संवाददाता, भागलपुर, बिहार

ये भी पढ़ें: सामग्री की खुशबू और आस्था का उल्लास, मां के सामने भक्तों की अरदास

Recent Posts

Advertisement

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM, चंपई सोरेन देंगे इस्तीफा

Hemant Soren: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बनेंगे. सत्तारूढ़ विधायकों की आज…

July 3, 2024

This website uses cookies.