गेमिंग के जरिए युवाओं को धर्मांतरण कराने का मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज गाजियाबाद पुलिस बद्दो का रिमांड लेगी। आपको बता दें कि उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां गाजियाबाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेगी।
बद्दो को कल यानी रविवार (11 जून) को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने रायगढ़ जिले के अलीबाग में लॉज से गिरफ्तार किया था। ठाणे पुलिस ने बताया कि शाहनवाज पर गाजियाबाद के कवि नगर पुलिस स्टेशन में धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रिश्तेदारों से पूछताछ और उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की छानबीन से पता चला कि आरोपी मुंबई के वर्ली में छिपा है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही बद्दो अलीबाग भाग गया। तब ठाणे पुलिस अलीबाग पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से रातभर तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के रहने वाले नाबालिक बच्चे को बहला-फुसलाकर मुंबई में रहने वाले शाहनवाज मकसूद द्वारा धर्म परिवर्तन कराया गया। नाबालिग बच्चा 2 साल पहले ऑनलाइन कंप्यूटर गेम का सामान खरीदते हुए बद्दो के संपर्क में आया था, जिसने नाबालिग का ऑनलाइन धर्म परिवर्तन करा दिया। धर्म परिवर्तन करा लिए जाने के शक के बाद परिजनों को शक होने पर पिता द्वारा पीछा किए जाने पर युवक गाजियाबाद की सेक्टर 23 मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हुए देखा गया।
धर्म परिवर्तन करा लिए जाने के शक के बाद परिजनों को शक होने पर पिता द्वारा पीछा किए जाने पर युवक गाजियाबाद की सेक्टर 23 मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हुए देखा गया। परिजनों द्वारा पूछने पर कहा यदि आप घर से निकाल देंगे तो मस्जिद में रख लिया जाएगा।
Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…
Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…
Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…
Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…
Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…
Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…
This website uses cookies.