Advertisement
State

मणिपुर के हालात को लेकर असम में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

Share
Advertisement

मणिपुर की स्थिति को लेकर असम में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि असम कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर की स्थिति को लेकर गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राज्य के हालात बद से बदतर हो गए हैं। अराजकता और हिंसात्मक घटनाओं के कारण राज्य में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 6000 से ज्यादा लोगों को विस्थापित दूसरे राज्य में पड़ा है।

Advertisement

महिलाओं के साथ अभद्रता पर बवाल

मणिपुर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य पहले ही हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर में भड़की भयंकर हिंसा की वजह से सैकड़ों लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। मणिपुर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें शर्म से झुक जाएंगी। एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं।

वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है, जोकि बुधवार (19 जुलाई) को सामने है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ये घटना मणिपुर के कांगपोकपी जिले के बी फैनोम गांव की है। इस वीडियो में दो महिलाओं को बंधक बनाकर नग्न अवस्था में घुमाया जा रहा है। दोनों महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

Recent Posts

Advertisement

चार जुलाई को भारत पहुंचेगी इंडियन क्रिकेट टीम, जानें शेड्यूल…

Team India : भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम बारबाडोस से भारत के लिए रवाना हो चुकी…

July 3, 2024

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट: Z-फोल्ड 6 और Z-फ्लिप 6 के साथ नए युग की शुरुआत

10 जुलाई को होगा भव्य लॉन्च Samsung Galaxy: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग 10 जुलाई…

July 3, 2024

विपक्ष के वॉकआउट पर बोले सभापति धनखड़ ‘मुझे नहीं, बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाई’

Vice President on walkout : वहीं राज्यसभा में जब पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर…

July 3, 2024

Delhi: के कविता और मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता बुधवार को…

July 3, 2024

राज्यसभा में PM मोदी बोले… ‘झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं’

PM Modi in Rajya Sabha : राज्यसभा में बुधवार को हाथरस दुर्घटना के दौरान हुई…

July 3, 2024

This website uses cookies.