Advertisement
State

मेरठ दौरे पर पहुंचे CM योगी ने किया मजहबी दंगों और राम मंदिर का जिक्र

Share
Advertisement

यूपी चुनाव को लेकर पार्टियां जोरो शोरो से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ शहर में हैं। मेरठ में उन्होंने पिछली सरकारों पर यहां का विकास रोकने का आरोप लगाया।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा, मेरठ में मुझे फिर से आने का सौभाग्य मिल रहा है। जनता जनार्दन के भरोसे से नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के हमारे प्रयास अवश्य सफल होंगे।

भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा अवधि को 4 घंटे से कम करके 40 मिनट कर दिया है। सपा और बसपा बताएं कि उनके समय में यह क्यों नहीं हुआ?

उन्होंने कहा, मेरठ, जो 5 वर्ष पूर्व मजहबी दंगों की आग में झुलसता था। कर्फ्यू के कारण लोग घरों में कैद रहने को विवश थे। आज यहां समृद्धि के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। बेटियां सुरक्षित हैं और मातृशक्ति का सम्मान है। रंगदारी मांगने वाले अब जान की भीख मांग रहे हैं। फर्क साफ है..

योगी ने कहा, वे थे तो… राम भक्तों पर गोलियां चलीं। शिवभक्त कांवड़ियों की यात्राएं रद्द हुईं। सैफई महोत्सव के कारनामे हुए। हम हैं तो… श्री रामलला विराजमान का स्वप्न साकार हुआ। शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। ‘दीपोत्सव’, ‘रंगोत्सव’ उत्तर प्रदेश की पहचान बने।

Recent Posts

Advertisement

अम्बेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 3 की मौत

Ambedkarnagar: यूपी के अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल जिला मुख्यालय…

May 3, 2024

लालू यादव का ट्वीट, ‘पीएम मोदी के पसंदीदा शब्द मंगलसूत्र, हिन्दू-मुसलमान’, बताया ये शब्द भूल गए…

Lalu to PM Modi: आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने…

May 3, 2024

चर्चित कैसरगंज लोकसभा सीट से करण भूषण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, जनता से किया अनुरोध

UP Politics: उत्तर प्रदेश के गोंडा के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण…

May 3, 2024

Hamirpur: प्रेमी की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने ऐसे लिया बदला, प्रेमी के बच्चे को बुलाया घर, फिर हसिए से…

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने सब को हैरान कर दिया…

May 3, 2024

Priyanka in Amethi: अमेठी में जनता से बोलीं प्रियंका… आप ही लड़ेंगे और आप ही जिताएंगे ये चुनाव

Priyanka in Amethi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी में लोगों से संवाद किया.…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले- ‘यही है महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता…’

MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ…

May 3, 2024

This website uses cookies.