Advertisement
State

बिहार: सरकार की उपलब्धियां, आरजेडी की खामियां बताते हुए क्या-क्या बोले सीएम नीतीश…

Share
Advertisement

CM Nitish in Bihar Assembly:  मंगलवार को विधानसभा में नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार की योजनाओं और जेडीयू के बिहार हित में किए गए कार्यों की व्यापक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई बार आरजेडी के खिलाफ सख्त तेवर अख्तियार करते हुए उनपर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना उनकी सोच थी जिसका श्रेय आरजेडी लेने की कोशिश कर रही है। वहीं उन्होंने लालू यादव के कार्यकाल का हवाला देते हुए उस समय बिहार की बदहाली का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग सरकारी सेवाओं में पिछड़े और अति पिछड़े के लिए अलग-अलग आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए दबाव बना रहे थे।

Advertisement

‘जातीय जनगणना में नहीं आरजेडी की भूमिका’

राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद के प्रस्ताव पर सरकार का उत्तर दे रहे नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना में  आरजेडी की कोई भूमिका नहीं। 1990 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह से इस बारे में बात हुई थी। इसके बाद प्रोफेसर मधु दंडवते मधुलिमय और फिर तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह से बात हुई। इसके बाद मेरे मन में जातीय जनगणना का विचार आया। जिसे हमने 2019 में कार्यरूप देना शुरू कर दिया।

‘एनडीए चुनावों में हासिल करेगा प्रंचड जीत’

उन्होंने कहा, प्रदेश में एनडीए द्वारा किए जाने वाले विकास और उपलब्धियों के दम पर एनडीए लोकसभा में बिहार में 40 की 40 सीट जीतेगा। वहीं 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए  200 से अधिक सीटों पर जीतेगा। प्रदेश का विकास और कानून का राज स्थापित करना ही हमारा लक्ष्य है।

‘दी जाएंगी 10 लाख सरकारी नौकरियां’

उन्होंने कहा, 10 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों से अधिक को रोजगार दिया जाएगा। फिलहाल पांच लाख नौकरी देने का लक्ष्य हासिल होने जा रहा है। अभी तक उनके शासन में पांच लाख 35 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। फिलहाल बिहार पुलिस में 21931 पुलिस कर्मियों की बहाली प्रक्रिया चल रही है। पहले भी एक लाख दस हजार पुलिस कर्मियों की बहाली की गई है। जल्द ही यह संख्या दो लाख के पार पहुंचेगी। इस दौरान उन्होंने फिर से राजग के साथ रहने की बात दोहराई।

‘अलग-अलग आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने को बना रहे थे दबाव’

आरजेडी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सरकारी सेवाओं में पिछड़े और अति पिछड़े के लिए अलग-अलग आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए दबाव बना रहे थे। हमने यह समाप्त नहीं होने दिया। वह बोले आगामी चुनावों में आरजेडी को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि हमने आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया और 94 लाख गरीबों को 2-2 लाख रुपये अनुदान दिया जा रहा है।

‘15 साल के कार्यकाल में लालू-राबड़ी ने कुछ नहीं किया’

वह बोले, अपने 15 साल के कार्यकाल में लालू यादव और राबड़ी देवी ने कुछ नहीं किया। शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। बिहार में सड़कें नहीं थीं। अब महिलाएं भी रात 11 बजे तक घर से बाहर आ जा सकती हैं। ये लोग गड़बड़ी करने में लगे थे लेकिन हमने ऐसा करने नहीं दिया।

‘पहले होते थे सांप्रदायिक झगड़े, अब सौहार्द’

उन्होंने कहा, पहले सांप्रदायिक झगड़े होते थे। हमने सांप्रदायिक सौहार्द बनाया। 8519 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। तीन सौ पर काम चालू है। शेष चार सो कब्रिस्तानों की घेराबंदी की भी तैयारी है। मंदिरों की भी घेराबंदी कराई जा रही है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हुई हैं। 2005 से पहले जहां किसी स्वास्थ्य केंद्र पर महीने में केवल 29 मरीज पहुंचते थे अब वह संख्या 11000 तक पहुंच गई है। शिक्षा में भी व्यापक सुधार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar: सीएम नीतीश ने देश वासियों को दीं बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Recent Posts

Advertisement

Parliament: ‘उंगली किसी के तरफ उठाते हैं तो बाकी उंगलियां आपकी तरफ…’, विपक्ष की मांग पर चिराग पासवान बोले

Parliament: आज ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी पर केंद्रीय…

June 26, 2024

UP: पोस्टमार्टम हाउस में ‘गंदा खेल’, शव के असली जेवर उतारकर पहना दिए जाते थे नकली

Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे…

June 26, 2024

Kenya Protests: केन्या में नए बिल को लेकर बागी हुए युवा… ब्रेड से लेकर डायपर पर टैक्स…, सरकार को दिखा रहे डिजिटल एक्टिविज्म की ताकत…

Kenya Protests: केन्या में नए बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

June 26, 2024

speaker: आपातकाल का जिक्र करने पर पीएम मोदी ने की लोकसभा अध्यक्ष की तारीफ…कहा – ‘मुझे खुशी है कि…’,

speaker: आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र किया। इसी पर पीएम…

June 26, 2024

UP: ओवैसी के संसद में फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने पर यूपी के मंत्री ने किया पलटवार

UP: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज महोबा पहुंचे. जहां उन्होंने…

June 26, 2024

बारिश में भीगते हुए रील बना रही थी लड़की, तभी हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पांव भागी

Viral Video of Sitamarahi : आज कल अधिकांश लोगों में सोशल मीडिया पर अपलोड करने…

June 26, 2024

This website uses cookies.