Advertisement

कोरोना संकट से उबरे व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत, CM बघेल ने व्यापारियों को दी ये सौगात

Share

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है।

CM Bhupesh Baghel
Share
Advertisement

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है। इससे कोरोना संकट काल से उबरे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। CM ने आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार में व्यापार करने वाले लगभग एक हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गोल बाजार के व्यापारियों को दी एक और बड़ी सौगात

व्यापारियों से मुलाकात के दौरान नगर-निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और नगर-निगम के आयुक्त प्रभात मलिक सहित व्यापारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल से (CM Bhupesh Baghel) सौजन्य मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल बाजार में कई व्यापारी छोटे-छोटे व्यवसाय करते हैं। कोरोना काल में इन व्यापारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा है। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए इनका निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ किया जाना चाहिए। सीएम ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की।

मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब किया विकास और निर्माण शुल्क भी माफ

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोल बाजार में पिछले सौ साल से काबिज व्यापारियों को मालिकाना हक देने की घोषणा की है। इस तारतम्य में व्यापारियों के लिए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री को इस मौके पर गोल बाजार व्यापारी महासंघ की ओर से भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। यह पुस्तक रिमोट से संचालित होती है। यह पुस्तक रिमोट के माध्यम से अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषाओं में स्पीकर के माध्यम से सुनी और पढ़ी जा सकती है। मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष श्री धनराज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

Read Also:- CM भूपेश की किसानों को बड़ी सौगात, महिलाओं के खातों में सीधा ट्रांसफर किए 1804.50 करोड़ रूपए, पढ़ें पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *