Raipur: BJP और कांग्रेस कार्यकार्ताओं में झड़प, एक दूसरे पर फेंके पत्थर-अंडे

Raipur
Raipur: बीते दिन शुक्रवार को राहुल गांधी के संसद सदस्यता खत्म होने के बाद रायपुर में बीजेपी- कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर बवाल देखने को मिला है। पहले तो भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेंसी नेताओं ने हंगामा किया। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेक दी। भाजपा ने भी जवाब देते हुए कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस दफ्तर में भी कालिख फेंकी। जिसके बाद हंगामा बहुत ज्यादा बढ़ गया। कार्यकर्ताओँ ने आपस में अंडे और पत्थर भी एक दूसरे पर डालें। पथराव के बीच बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को संभालने का प्रयास कर रही थी। टर्निंग पॉइंट चौक से विधानसभा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। पथराव के बाद टर्निंग पॉइंट चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम भी किया। इस वजह से आम लोगों को आने-जाने में बहुत सी मुश्किलों को सामना करना पड़ा।
भाजपा नेता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यालय में घुसकर हमला करना चाहते थे। हमने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। अब यह हालात बन रहे हैं कांग्रेसियों की गुंडागर्दी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी देगी।
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: गरीब दिव्यांग को नहीं मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ