Advertisement

CG: भाजपाई हितग्राहियों संघ घेराव करने निकले विधायक निवास पुलिस ने रोका, जमकर हुई नारेबाजी

Share
Advertisement

कांकेर: प्रधानमंत्री अवास योजना से वंचित हितग्राहियों को उनके हक दिलाने की मांग को लेकर कांकेर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रैली निकाल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हितग्राहियों के साथ बड़ी संख्या में रैली निकाल कर विधायक निवास का घेराव करने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।

Advertisement

इस प्रदर्शन में सांसद मोहन मंडावी, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम मंडावी व अन्य शामिल हुए। भाजपा का कहना है कि यह आंदोलन मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2022 तक देश के हर गरीब परिवार को पक्का मकान देने का संकल्प लिया था।

परंतु छत्तीसगढ़ की प्रदेश की कांग्रेस सरकार आवास योजना में राज्यांश नही देने के कारण राज्य के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित है। कांकेर जिले में लगभग 10 हजार परिवार आज भी इस योजना का लाभ नहीं मिलने के करण कच्चे मकानों में रहने मजबूर है। जिससे हितग्राहियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अगर इसके बाद भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है तो उग्र आंदोलन की बात कही है।

ये भी पढ़े: CG: ईडी की कार्यवाही को लेकर प्रदेश भर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें